महासमुंद: कॉलेज के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाने ... - CG Sandesh

महासमुंद: कॉलेज के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाने हेतु छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

महासमुंद: शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के छात्रों द्वारा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को सत्र-2021-22 के वार्षिक परीक्षा फॉर्म जो ऑनलाइन माध्यम से भरी जारी है उसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी थी उसे 10 फरवरी तक और बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को कुलपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मौक़े पर छात्र नेता नरेश नायक व उनके साथियों के साथ मिलकर कॉलेज प्रभारी प्राचार्य से मुलाकात करने के बाद कहा कि सत्र-2021-22 के वार्षिक परीक्षा फॉर्म जो ऑनलाइन माध्यम से डाली जताई है उसमे अभी कई छात्र-छात्राएं फॉर्म डाले से वंचित रह गए है।

महामारी के प्रकोप को देखते हुवे और अपने कोलेज मेे ग्रामीण परिवेश के छात्र प्राइवेट के छात्र व अन्य ऐसे हजारों छात्र महाविद्यालय में परीक्षा देते हैं ताकि उनकी आगे की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके परंतु अभी कई छात्र वार्षिक परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं जो छात्र ऑनलाईन परीक्षा फॉर्म नहीं डाल पाया है उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र नेता नायक ने कुलपति महोदय से मांग की । सभी कॉलेज में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को 10 फरवरी तक बढ़ाई जाए ताकि किसी भी छात्र को भविष्य में कठिनाई की सामना ना करना पड़े। वही छात्र नेता नायक की ओर से सभी छात्रों को आश्वासन दिया की छोटी से बड़ी हर समस्या के निराकरण के लिए वह सदैव तत्पर है। उनकी हर समस्या का समाधान करेगा। मौक़े पर नरेश नायक पारुल चंद्राकर प्रांजल चंद्राकर डब्बू साहू आदित्य जैन कुणाल चंद्राकर योगेंद्र साहू इत्यादि छात्र उपस्थित थे.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें