महासमुंद: सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी भगत को दी गई विदाई - CG Sandesh

महासमुंद: सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी भगत को दी गई विदाई

महासमुंद: सहायक  भूमि संरक्षण अधिकारी बी.एल.भगत के अर्द्धवार्षिकी आयु सोमवार 31 जनवरी को पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा के संचालक डॉ. पी.एल. चौधरी, कृषि विभाग के सेवानिवृत्त अपर संचालक डॉ. एस.आर रात्रे, मंडी बोर्ड के अपर संचालक भोयर, कृषि विभाग के प्रभारी उप संचालक अमित मोहंती, सहायक संचालक आर.के. शर्मा, अनुविभागीय कृषि विस्तार अधिकारी भीमराव घोड़ेसवार, जे.एस. अहीर, व्ही. के. साहू, सी.एल. चन्द्राकर, तुलाराम ध्रुव, यशवंत पैकरा, ए.के. श्याम, यशवंत ठाकुर, सनत कुमार दीवान, अजय बंजारे, रसीम प्रधान, शकुंतला पैकरा, विद्या कवलवंशी सुगमराव, बी.एस. नेताम, नरेश चंद्राकर,  एम.एल. साहू, अमरदास बांधे, एम.आर. उईके, प्रीति तिवारी, गोपीराम साहू, राजेश साहू, उपेन्द्र चन्द्राकर, कुलेश्वर राम ध्रुव, सुरेन्द्र कुमार साहू उपस्थित थे।

इस अवसर पर सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी बी.एल.भगत का शाल एवं श्रीफल देकर अधिकारी-कर्मचारियों ने सम्मानित किया। भगत ने कहा कि आप लोगों के द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरे लिए जीवन की अमूल्य धरोहर हैं जिसे भुला नहीं पाऊंगा। मुझे आप लोगों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कम समय में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ यह मेेरे लिए बड़ी उपलब्धि है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें