पटेवा आदिवासी कन्या छात्रावास दुर्घटना में मृत छात्रा के पित... - CG Sandesh

पटेवा आदिवासी कन्या छात्रावास दुर्घटना में मृत छात्रा के पिता को छात्र सुरक्षा बीमा की राशि मिली

महासमुंद ज़िले के पटेवा प्री मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में हुई दुर्घटना में मृतक छात्रा किरण दीवान क़े पिता मनहरण दीवान को छात्र सुरक्षा बीमा योजना क़े तहत मंगलवार को एक लाख की बीमा राशि प्रदाय की गयी । कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार खीरसागर बघेल ने आर टी जी एस क़े माध्यम सौंपी।

मालूम हो कि छात्रावास में हुई दुर्घटना में छात्रा की दुःखद मृत्यु 26 जनवरी को राष्ट्रीय झंडे उतारते समय करंट लगने से हुई थी। उनके परिवार को छात्र बीमा क्षतिपूर्ति के रूप में यह राशि प्रदाय की गई है।कलेक्टर ने उसी दिन छात्रावास की अधीक्षिका को तुरंत कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें