2022 का बजट सिर्फ अमीरों पूंजीपतियों के हित में, आर्थिक विषम... - CG Sandesh

2022 का बजट सिर्फ अमीरों पूंजीपतियों के हित में, आर्थिक विषमता पर खास ध्यान नहीं- मोहसिन मेमन

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस युवा इंटक के जिलाध्यक्ष मोहसिन मेमन ने बताया कि यह बजट सिर्फ अमीरों के लिए है इसमें गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है पहले कि बातो को पुनः दोहराया गया है यह बजट अर्थ व्यवस्था के सामने चुनौतियों से निपटने में विफल है सरकार इसे बहुमत के बल पर भले ही पारित करा ले ,लेकिन आम जनता इस कभी स्वीकार नहीं करेगी।

आम कर दाता यह आसा कर रहा था कि आयकर स्लैब में कर मुक्त आय की सीमा बढ़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ना ही होम लोन ब्याज की कटौती के आयकर में सीमा बधाई गई नौकरी पेशा लोगों को यह आशा थी कि स्टैंडर्ड डिड्क्शन की वर्तमान सीमा बढ़ी जाएगी और वर्क फ्रॉम होम अलाउं सेस में कर की छूट मिलेगी यह भी नहीं हुआ साथ ही आगे मेमन ने बताया देश में आर्थिक विसमता बहुत ज्यादा है छेत्रिय विसमता की स्थिति भी गम्भीर है.

केंद्र सरकार ने बजट 2022-23 ने इस समस्या की तरफ विशेष ध्यन नहीं दिया सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने की बात कही थी इस मामले में सरकार किस रास्ते पर चल रही है इसका जिक्र बजट में नहीं है अभी किसानों का आंदोलन खत्म हुआ है उम्मीद थी कि उनकी मांगों की दिशा में पहल होगी केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून के लिए समिति बनाने की बात कही थी परन्तु बजट में इसका भी कोई जिक्र नहीं है उम्मीद थी कि बजट में कमिटी बनाने की घोषणा होगी ठीक उसके विपरीत केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की राशि में कटौती कर दी है किसानों के कर्ज को लेकर भी बजट में अनदेखी की गई पिछली बार की तरह इस बार भी बजट में वही रसी रखी गई इससे किसानों ने निराशा है आगे मेमन ने कहा मध्यम वर्ग का जीवन यापन काफी कठिन हो गया है रसोई गैस,डीजल,पेट्रोल की बढ़ी कीमतों ने परिवारों के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है और ऐसी स्थिति में आम नागरिकों को काफी आसा थी इस बजट से परन्तु आम नागरिकों को पुनः वहीं निराशा मिली।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें