महासमुंद : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में  शराब पिलाने क... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वालो पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 01 फरवरी 2022 को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम जमदरहा बाजार चौक में एक व्यक्ति मुंगफली का ठेला लगाकर उसके आड में अवैध रूप से लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया एक व्यक्ति लोंगो को शराब पिने पिलाते मिला । शराब पीने वाले पुलिस को देख कर भाग गए एक व्यक्ति को पकड़े जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम साहनीदास बरिहा उम्र 40 वर्ष साकिन जमदरहा चौकी भंवरपुर का निवासी बताया आरोपी के पेश करने पर दो नग 180ml वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में भरा करीबन 90,90ml जुमला 180ml देशी प्लेन शराब कीमती 80/- रू एवं दो नग डिस्पोजल गिलास को गवाहों के समक्ष जप्त किया।

इसी तरह पिथौरा पुलिस ने मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम डिघेपुर में चैतराम यादव घर के परछी में लोगों को शराब पीने पिलाने की सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम ग्राम डिघेपुर में पहुंचकर घेराबंदी कर चैतराम यादव पिता मनराखन यादव उम्र 60 साल साकिन डिघेपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद को पकडे. आरोपी चैतराम यादव के कब्जे से 04 नग सफेद रंग झिल्ली पाऊच, 02 डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

इसी तरह तुमगांव पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि ओव्हर ब्रीज के पास कश्यप ढाबा में एक व्यक्ति अपने ढाबा में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार कश्यप ढाबा ओव्हरब्रीज के पास तुमगांव पहुंचकर एक व्यक्ति को पकडे जो अपने ढाबा में अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था, शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, मौके पर पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम जितेन्द्र कुमार कश्यप उम्र 39 वर्ष साकिन वार्ड नं 02 तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. जिसके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती करीबन 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया.

इसी तरह तेन्दुकोना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम ठाकुरदियाकला में एक व्यक्ति अपने घर के सामने आम जगह पर लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम घटना स्थल में दबिश दिया। शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये। शराब पिलाने वाले व्यक्ति को नाम पता पूछने पर अपना नाम तुकराम पटेल उम्र 40 साल साकिन ठाकुरदियाकला थाना तेन्दूकोना जिला महासमुन्द(छ.ग.) का होना बताया । मौके पर एक सफेद प्लास्टिक की झिल्ली में भरी हुई करीबन180ML महुआ शराब किमती 50/- रूपये एवं दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास मिला.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें