सरायपाली : जयस्तंभ चौक के पास सट्टा खिलाते एक व्यक्ति गिरफ्तार.
सरायपाली पुलिस को 01 फरवरी 2022 को मुखबीर सूचना मिला कि जयस्तंभ चौक सरायपाली के पास में एक परवेज बेग नामक व्यक्ति अंकों से रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा खेला रहा है पुलिस स्टाफ जयस्तंभ चौक सरायपाली पहुंचा जहां परवेज बेग को दूर से देखा गया जो चौक में बैठकर कागज में कुछ लिखते दिखा तथा उसी समय एक व्यक्ति उसके पास जाकर कुछ पैसे देते दिखने से मुखबीर के बताये अनुसार संदेह होने से पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के साथ तत्काल वहां पहुंचकर परवेज बेग के द्वारा लिखा गया कागज को देखा तो परवेज बेग अपने पास रखे कागज में अंको से रूपये पैसे का दांव लगाकर लिख रहा था जो सट्टा खिलाना पाया गया। आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी जिसमें अंको के सामने रूपये पैसे का दांव लगा है, नगदी रकम 1620 रू0, एक नग ओप्पो कंपनी का मोबाइल पुरानी इश्तेमाली कीमती 5,000 रू0, एक नग डाट पेन, जुमला कीमती 6620 रू0 को मौके पर गवाहन के समक्ष जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट के घटित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।