सरायपाली: कृषि आधारित दुकानों का औचक निरीक्षण कर कालाबाजारी ... - CG Sandesh

सरायपाली: कृषि आधारित दुकानों का औचक निरीक्षण कर कालाबाजारी में लिप्त दुकानदारों पर की गई कार्रवाई

28824 रुपए की राशि किसानों को वापस दिलाई

महासमुंद: अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली नम्रता जैन एवं कृषि विभाग के उप संचालक अमित मोहंती के मार्गदर्शन में राजस्व एवं कृषि अधिकारियों ने जिले के अमानक खाद के विक्रय तथा कालाबाजारी की रोकथाम के लिए कृषि आधारित दुकानों का औचक निरीक्षण कर कालाबाजारी में लिप्त दुकानदारों पर कार्रवाई की गई।

कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि जांच के दौरान 10 द्वारा 95 बोरी यूरिया 500 रुपए की दर से एवं 34 बोरी डी.ए.पी. खाद 1450 रुपए की दर से सरायपाली के मेसर्स राजेश अग्रवाल से खरीदा गया है। मौके पर ही किसानों से बयान व पंचनामा तैयार कर अधिक ली गई 28824 रुपए की राशि किसानों को वापस दिलाई गई तथा विक्रय परिसर एवं खाद गोदाम को सील कर दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार चौहान, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एन.के. भोई, जे.डी. मांझी, राजस्व निरीक्षक साहू एवं पटवारी जगत मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें