तुमगाँव : खड़ी ट्रक को मारी ठोकर, ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक घायल... - CG Sandesh

तुमगाँव : खड़ी ट्रक को मारी ठोकर, ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक घायल.

तुमगाँव थाना अंतर्गत फारेस्ट डिपो के सामने NH53 रोड में खड़ी ट्रक को मारी ठोकर, ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मनोज नायक ने पुलिस को बताया कि ट्रक क्रमांक CG 04 DR 0573 का ड्रायवर है. उक्त ट्रक में शक्कर लोड था जिसे 31 जनवरी 2022 को बसना में खाली किया. 01 फरवरी 2022 को सुबह खाली ट्रक को लेकर रायपुर आ रहा था कि करीबन सुबह 06.00 बजे फारेस्ट डिपो के सामने NH53 रोड में अचानक गाडी बंद होने से रोड के किनारे गाडी खडा कर सुरक्षा की दृष्टि से पत्थर एवं पत्तों की टहनी लगाया था कि करीबन 07.00 बजे ट्रक क्रमांक MH 18 BA 8911 का चालक अपनी ट्रक को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पीछे से आकर उसके ट्रक क्रमांक CG 04 DR 0573 के पीछे ट्राली को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से उसके ट्रक के पिछले हिस्से को क्षति हुई है एवं ट्रक क्रमांक MH 18 BA 8911 के चालक को भी चोटें आई है । घटना को उसका दूसरा ड्रायवर प्रेम सिंह एवं आने जाने वाले राहगीर देखे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें