10वीं और 12वीं पास के लिए रक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती,  ऐ... - CG Sandesh

10वीं और 12वीं पास के लिए रक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, ऐसे करना होगा आवेदन.

मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर (MIRC), अहमदनगर, महाराष्ट्र ने रक्षा मंत्रालय के तहत Group- C के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू है

कैंडीडेट्स 12 फरवरी 2022 तक मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंटल के आधिकारिक वेबसाइट www.mod.gov.in जाकर फॉर्म Download करके आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन की अंतिम तिथि – 12 फरवरी 2022

रिक्त पदों का विवरण

कुक– 11 (यूआर-7, एससी-1, ओबीसी-2, ईडब्ल्यूएस-1)

वाशरमैन – 3 (यूआर-3)

सफाईवाला (एमटीएस) – 13 (यूआर-8, एससी-1, ओबीसी-3, ईडब्ल्यूएस-1)

बार्बर – 7 (यूआर-5, एससी-1, ओबीसी-1)

एलडीसी (एचक्यू) – 7 (यूआर-5, एससी-1, ओबीसी-1)

एलडीसी (एमआईआर) – 4 (यूआर-3,ओबीसी-1)

शैक्षिक योग्यता

कुक– 10वीं पास हो और खाना बनाना जानता हो।

वाशरमैन– 10वीं पास

सफाईवाला (एमटीएस)- 10वीं पास

बार्बर-10वीं पास

एलडीसी– 12वीं पास और Computer पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और Hindi में 30 शब्द प्रति मिनट की Typing Speed होनी चाहिए.

आयुसीमा

सामान्य और ईडब्ल्यूएस- 18 से 25 साल

ओबीसी- 18 से 28 साल

एससी/एसटी- 18 से 30 साल

कितनी मिलेगी सैलरी

कुक और एलडीसी- 19900- 63200 तक

अन्य- 18000- 56900 तक

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परिक्षा और प्रेक्टिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करे आवेदन?

इस वैकेंसी में ऑफलाइन माध्यम के द्वारा आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए सबसे पहले रक्षा मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mod.gov.in/ पर अधिसूचना Download करनी पड़ेगी।

ऑफिशल नोटिफिकेशन में ही Group C POST के लिए आवेदन फॉर्म दिया गया है। आवेदन फॉर्म को नीले वॉल पेन द्वारा भरना है। सभी आवश्यक जानकारियां आवेदन फॉर्म में भरे। विभिन्न पदों के लिए मांगे गए आवश्यक Documents को Attach करें।

आवेदन फॉर्म के साथ इन सभी Documents को आपको A4 साइज के लिफाफे में रखकर एडीएम ब्रांच (सिविल सेक्शन) हेड क्वार्टर (एम आई आर सी) दरियाबादई,सोलापुर रोड, अहमदनगर,- 414110 महाराष्ट्र के पते पर पंजीकृत डाक/ Speed Post के माध्यम से भेजना होगा। ध्यान रहे उम्मीदवारों को Group – C के जिस भी पद के लिए आवेदन करना है, उसको साफ-साफ A4 साइज लिफाफे के ऊपर बड़े बड़े अक्षरों में लिखना होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें