इस स्कूल में 1 शिक्षक समेत 15 बच्चे संक्रमित, 24 ग्रामीण भी ... - CG Sandesh

इस स्कूल में 1 शिक्षक समेत 15 बच्चे संक्रमित, 24 ग्रामीण भी पॉजिटिव

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। राहत के बीच स्कूलों में तेजी से बच्चों के संक्रमित होने का मामला थम नहीं रहा है। कवर्धा के बाद अब राजनांदगांव जिले के एक स्कूल में कोरोना ब्लास्ट हुआ है।

डोंगरगढ़ क्षेत्र के रामाटोला स्कूल 1 शिक्षक समेत 15 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद स्कूल को सील कर दिया गया है। वहीं बच्चों को इलाज के लिए क्वारंटाइन किया है। इधर धनगांव के 24 ग्रामीण भी संक्रमित पाए गए हैं।

प्रदेश में आज 2454 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 3836 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 12 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें