बसना : अलग अलग जगहों से लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध... - CG Sandesh

बसना : अलग अलग जगहों से लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 03 फरवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि बस लेडी हास्पीटल के पास महेश नायक अपने होटल के बाजू में आम जगह पर लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है मुखबीर के निशानदेही पर बस लेडी अस्पताल के पास महेश नायक के होटल के पास पहुंचा पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम महेश नायक उम्र 42 साल निवासी वार्ड नं0 03 नायक पारा बसना थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से दो नग गोवा अंग्रेजी शराब 180 एमएल का शीशी जिसमें 90, 90 एमएल शराब जुमला 180 एमएल गोवा शराब कीमती 120 रूपये, 2. दो नग खाली डिस्पोजल ग्लास जप्त किया गया.

इसी तरह बसना पुलिस 03 फरवरी 2022 को मुखबीर सूचना मिला कि इंदिरा कालोनी बसना में हाराबाई ओगरे नामक महिला अपने घर के सामने सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रही है मुखबीर के निशानदेही पर इंदिरा कालोनी बसना पहुंची पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम हारा बाई उर्फ भूरी ओगरे पिता मालिकराम ओगरे उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं0 01 इंदिरा कालोनी बसना थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाली बतायी. आरोपिया के कब्जे से दो नग गोवा अंग्रेजी शराब 180 एमएल का खाली शीशी जिसमें शराब का कुछ अंश है, दो नग खाली डिस्पोजल ग्लास गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

इसी तरह बसना पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि बस स्टैण्ड बसना में अशोक बरल नामक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के निशानदेही पर बस स्टैण्ड बसना पहुंचा पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम अशोक बरल पिता सुभाष बरल उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं0 02 नायक पारा बसना थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से दो नग गोवा अंग्रेजी शराब 180 एमएल का खाली शीशी जिसमें शराब का कुछ अंश है, दो नग खाली डिस्पोजल ग्लास जप्त किया गया.

इसी तरह बसना पुलिस को 02 फरवरी 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति तरेकेला गली में लोगो को शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी किये जो शराब पीने वाले पुलिस वालो को देखकर भाग गये एक व्यक्ति को पकडे जो अपना नाम खीरसागर निषाद उम्र 32 साल साकिन तरेकेला चौकी भंवरपुर का निवासी होना बताया. आरोपी के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन 180 एमएल वाली शीशी में करीबन 90-90 एमएल भरी हुई देशी प्लेन शराब जुमला 180 एमएल कीमती 80 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल गिलास को जप्त कर सीलबंद किया गया ।

आरोपीयो का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें