बसना :  पुलिस से संरक्षण का हवाला देकर अवैध वसूली करता है एक... - CG Sandesh

बसना : पुलिस से संरक्षण का हवाला देकर अवैध वसूली करता है एक पत्रकार ? क्षेत्र में बना चर्चा का विषय.

विधायक से लेकर पुलिस, RTO, PWD हर महीने विज्ञापन के नाम पर इस  पत्रकार को देते हैं पैसा, जिसे लोगों को दिखाकर करता है वसूली.....

महासमुंद जिले के बसना-सरायपाली क्षेत्र में एक कथिक पत्रकार का विडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह हर महीने विधायक से लेकर पुलिस, RTO और कई लोगों से पैसे लेने की बात कर रहा है. साथ ही पुलिस और किसी से भी नहीं डरने की बात कहता है. यह विडियो क्षेत्र में कई लोगों के मोबाइल तक पहुँच चूका है और यह चर्चा का विषय बना हुआ है.

वायरल हो रहे इस विडियो में एक व्यक्ति कथित रूप से पत्रकार बताया जा रहा है. जो लोगों को अपनी पहुँच की धौंस दिखा रहा है.

सूत्र बताते हैं कि विडियो में कथित पत्रकार अवैध शराब का धंधा करने वालों को पुलिस संरक्षण का हवाला देते हुए हर महीने पैसे और पार्टी की मांग की तथा नहीं देने पर उसपर पुलिस कार्यवाही करवाने की धमकी देता है.

विडियो में कथित पत्रकार एक डायरी दिखाते हुए बता रहा है कि सरायपाली विधायक से लेकर  महासमुंद, सरायपाली, बसना और भंवरपुर के पुलिस भी हर महीने उन्हें उसे विज्ञापन के नाम पर पैसा देते हैं.  उक्त विडियो में कथित पत्रकार ने सरायपाली विधायक के अलावा क्षेत्र के कई विभाग, राजनेता और सरपंच सचिव से विज्ञापन लेने की बात कर रहा है. और हर महीने की सूचि दिखा रहा है. जिस डायरी में एक नामी चैनल का स्टीकर भी देखा जा सकता है.

सूत्रों के अनुसार उक्त कथित पत्रकार अवैध शराब बेचने वालों को पकड़कर उनसे रकम लेता है, और रकम नहीं देने पर कार्रवाई करवाने की धमकी देता है.

अपुष्ट जानकारी के अनुसार इस मामले में लिखित शिकायत कल बसना पुलिस में की गई है, साथ ही विडियो भी दिया गया है और कार्यवाही करने की मांग की गई है. जिसपर पुलिस द्वारा कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया गया है.  

आपको बता दें कि इस तरह की पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली के कारण अन्य निष्पक्ष पत्रकारों की छवि क्षेत्र में लगातार धूमिल होती जा रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें