तुमगाँव : पुरानी झगडे की बात को लेकर तीन लोगो ने कर दी जमकर पिटाई, मामला दर्ज.
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम अछोली में पुरानी झगडे की बात को लेकर तीन लोगो ने कर दी जमकर पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
भारत विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि 03 फरवरी को वह अपने घर में परिवार के साथ था कि घर के बाहर गाली गलौच सुनकर वह और उसका भाई शत्रुहन बाहर निकले तो देखा कि गांव के बालमिकी साहू, द्वारिका साहू एवं राहूल साहू तीनों पुरानी झगडे की बात को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर रहे थे जिसे उसने गाली देने से मना किया तो बालमिकी साहू हांथ में रखे डंडा से उसके बांए भुजा पर मारा एवं द्वारिका साहू, राहूल साहू हांथ मुक्का से मारपीट किये एवं जाते जाते जान से मारने की धमकी दिये, झगडा को उसका भाई शत्रुहन एवं चचेरा भाई ईश्वर देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं मारपीट से उसके बांए भुंजा में चोंट आया है जो दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.