महासमुंद : कलेक्टर ने पेंशनर संघों व पेंशनरों की समस्याओं एव... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने पेंशनर संघों व पेंशनरों की समस्याओं एवं आगामी 06 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के संबंध में समीक्षा बैठक करने के दिए निर्देश

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश पर जिले के सभी पेंशनर संघों व पेंशनरों की समस्याओं एवं आगामी 06 माहों में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के संबंध में समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के परिपालन में जिले के सभी पेंशनर संघों व पेंशनरों से उनके समस्या के संबंध में 11 फरवरी तक अनिवार्य रूप से कलेक्टर/जिला कोषालय अधिकारी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे ताकि प्राप्त आवेदनों व समस्याओं के संबंध में संबंधित विभाग, कार्यालय से जानकारी संकलित कर समीक्षा बैठक आहुत की जा सके।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें