महासमुन्द : मोबाईल छीनकर भागा युवक, मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुन्द : मोबाईल छीनकर भागा युवक, मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत संतोषी मंदिर के पास नयापारा में मोबाईल छीनकर भागने वाले युवक पर मामला दर्ज किया गया है.

जगदेव निषाद ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सोरिद थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद का निवासी है. शादी ब्याह में बाजा बजाने का काम करता है कि 03 फरवरी 2022 को नरेश साहू निवासी नयापारा के घर शादी में अपने बाजा पार्टी के साथ बाजा बजाने आये थे, करीब रात्रि 11/00 बजे अपने साथी योगेश्वर बरिहा के साथ संतोषी मंदिर के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। वह अपने हाथ में रेडमी मोबाईल रखा था तभी एक लडका पतला दुबला आया उसके पास आया और बिना वजह उसके साथ मारपीट करते हुये उसका मोबाईल छीन कर भागने लगा तो वह जोर जोर से आवाज दिया तो त्रिलोचन सिन्हा आये और लडके को पकडने की कोशिश किये तो वह लडका पत्थर से फेंक फेंक कर मारने लगा जिससे त्रिलोचन सिन्हा को बांये पर में चोट लगी है एवं मोबाईल को छीन कर भाग गया। घटना को उसका साथी योगेश्वर बरिहा एवं त्रिलोचन सिन्हा देखे सूने है एवं मोहल्ले के लोग देखे है। त्रिलोचन सिन्हा सोहेल कुरैशी को जानता पहचानता है वह बताया कि लूटपाट करने वाले का नाम सुहैल कुरैशी है, जो नयापारा महासमुन्द का रहने वाला है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 394-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें