बिजली करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
गुरुवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के हाइड्रो पावर प्लांट में बड़ा हादसा होने की ख़बर सामने आयी है. सरगुजा जिले के भैयाथान क्षेत्र के ग्राम पासल में स्थित हाइड्रो पावर प्लांट में बिजली करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक का नाम संजय सिंह पावले निवासी पासल का है.
बताया जा रहा है कि ये हादसा काम करने के दौरान हुआ है. इस हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोश में आ गए और मृतक को न्याय दिलाने के लिए तथा मुआवजे के लिए भैयाथान के मुख्य चौक में बैठकर चक्काजाम कर दिया.
अन्य सम्बंधित खबरें