बसना: कर्मा माता मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर समर्पण राशि ... - CG Sandesh

बसना: कर्मा माता मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर समर्पण राशि दे रहे भक्त, अरुण कुमार मिश्रा ने दान किये 1,100 रुपये

बसना से 10किमी पूर्व दिशा मे भव्य कर्मा माता मंदीर निर्माण सहात्यार्थ बंसूला डीपा निवासी अरुण कुमार मिश्रा द्वारा ग्यारह सौ रुपये सहृदय दान दिए हैं अरुण मिश्रा जी को दानशीलता का कारण पूछने पर संक्षिप्त में सिर्फ एक दोहा बोले " चिड़ी चोंच भर के ले गई, नदी न घटयो नीर! दान दीये धन न घटे , कह गये भक्त कबीर!!"

कर्मा माता मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष टिकेश्वर साहू ने कहा कि कर्मा मंदिर निर्माण के लिए भक्त बढ़ चढ़कर दान दे रहे हैं। मंदिर निर्माण में बसना तहसील के प्रत्येक तेलीय परिवार की सहभागिता हो इसलिए समर्पण निधि अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में यह प्रयास किया जा रहा है कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपनी श्रद्धा भाव के साथ योगदान दे सके। उन्हें भी अनुभूति हो कि माता कर्मा मंदिर के काम में एक ईंट उनकी भी लगी है।कर्मा माता मंदिर निर्माण के लिए एक व्यक्ति ने 100 पैकेट सीमेंट लेकर मंदिर समिति को खुशी-खुशी गुप्त दान के रूप में समर्पित किया।

कर्मा माता मंदिर निर्माण तहसील अध्यक्ष पंकज साव और फुलझर अंचल के समस्त युवाओं का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मंदिर के बाद बोहारपार विश्व प्रसिद्ध कर्मा धाम के रूप में स्थापित होगी। कर्मा मंदिर तेलीक जन आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति है। इसे किसी एक धनाढ्य व्यक्ति की जागीर न बनाकर जन-जन का सहयोग लिया जा रहा है।

तहसील साहू संघ बसना के कार्यकारी तहसील अध्यक्ष लोकनाथ साव ने कहा कि भगवान जगन्नाथ हम सबके प्रभु हैं। हम सबके कण-कण में भगवान जगन्नाथ बसते हैं,और माता कर्मा भगवान जगन्नाथ प्रभु की अनन्य भक्त थी उन्होंने कहा कि माता कर्मा द्वारा खिचड़ी खिलाती प्रभु जगन्नाथ के मंदिर के लिए सहयोग करने की अभी शुरुआत हुई है। बसना अंचल सहित अन्य जिले और देश प्रदेश के सभी श्रद्धालुओंऔर आमजनों से भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी ग्रहण करवाती माता कर्मा मंदिर के लिए अपना सहयोग देने की अपील करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष लोकनाथ ने कहा कि सभी धर्म के मानने वालों लोगों और माताओ बहने कर्मा मंदिर निर्माण में सहयोग करें ,

तहसील साहू संघ बसना के तहसील अध्यक्ष पंकज साव ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद फुलझर अंचल में शुभ घड़ी आई है कि माता कर्मा का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है। सभी भक्तों को मिलजुल कर मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान करना है, तहसील साहू संघ बसना सराईपाली के समस्त परिक्षेत्र अध्यक्षों ,उपाध्यक्ष ,महिला उपाध्यक्षों ने कहा कि सभी फुलझराञ्चल वासियों के लिए गौरव की बात है। बोहारपार में प्रभु जगन्नाथ को खिचड़ी खिलाती माता कर्मा का भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।हर वर्ग ,धर्म जाती के लोगो को मंदिर सहात्यार्थ दान कर मंदिर निर्माण में सहयोग प्रदान करें।


अन्य सम्बंधित खबरें