रेप के आरोप में शाहरुख खान गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी दे... - CG Sandesh

रेप के आरोप में शाहरुख खान गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

दुर्ग पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 और 4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जामुल थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि अटल आवास निवासी शाहरुख खान (22) रोजी मजदूरी का काम करता है। 26 जनवरी को उसने देखा कि एक घर में 15 साल की लड़की अकेली है। लड़की के माता-पिता बाहर गए थे। दोपहर 2 बजे के करीब मौके का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर पहुंचा और उसे सूनसान क्षेत्र में ले गया। लड़की के शोर मचाने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। जब किशोरी के परिजन आए तो उन्होंने बच्ची को रोते बिलखते पाया। इसके बाद किशोरी ने पूरी घटना के बारे में उन्हें बताया।

आरोपी की धमकी से किशोरी व उसके माता पिता काफी डरे गए थे। उन्होंने डर के मारे थाने में शिकायत भी नहीं की। इसके बाद उन्होंने पाया कि आरोपी फिर से उनके ऊपर दबाव डालने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद लड़की को लेकर उसकी मां 3 फरवरी की रात जामुल थाने पहुंची। उसने मामले की शिकायत दर्ज कराई। टीआई ने बिना देरी किए एक टीम को आरोपी के घर भेजा और उसे गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें