साइंस कॉलेज मैदान में महासमुन्द जिला की महिला स्व. सहायता सम... - CG Sandesh

साइंस कॉलेज मैदान में महासमुन्द जिला की महिला स्व. सहायता समूह ने लगाया स्टॉल

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में महासमुन्द जिला के महिला स्व. सहायता समूह ने स्टॉल लगा कर जिले का कर रहे हैं नाम रोशन बता दे कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मंत्री द्वारा शुभारंभ किया. 

जिसमें महासमुंद जिले से राधे राधे महिला स्व. सहायता समूह बड़गांव द्वारा जैविक कीटनाशक, गायत्री महिला स्व. सहायता समूह बाधामुंडा द्वारा जैविक सुंगधित जंवाफूल, जैविक सुंगधित सीजी देवभोग चावल, एवं सुमन महिला स्व. सहायता समूह कौंदकेरा द्वारा ब्लैक राइस एवं वर्मी कंपोस्ट (जैविक खाद), जैविक किट नियंत्रण जो कि 5-6  प्रकार के कड़वे पत्तों को गौमूत्र एवं वेस्ट दिसम्पोजर में 15 से 20 दिन तक सड़ा कर घोल मिश्रण को छान कर तैयार किया हैं.

इस कार्यक्रम में यू.एस. तोमर नोडल अधिकारी उप संचालक कृषि विभाग महासमुन्द, उमेश चंद्राकर सहायक नोडल अधिकारी, योगेंद्र वर्मा ,यादराम साहू समूह सदस्य उपस्थित रहे.

जिले में किसी प्रकार की जैविक खाद, किट नियंत्रण दवाई एव जैविक कृषि पद्दति से बना चावल की जरूरत होने पर यादराम साहू स्व. सहायता समूह सहायक से प्राप्त किया जा सकता है. मोबाइल 6268834929.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें