बंद सूटकेस में लड़की को लेकर जाना पड़ा भारी, दोनों को किया ग... - CG Sandesh

बंद सूटकेस में लड़की को लेकर जाना पड़ा भारी, दोनों को किया गया सस्पेंड

अपने कॉलेज के समय में और हॉस्टल लाइफ में हर कोई बदमाशियां करता है. यही समय होता है जब प्यार परवान चढ़ता है और नए नए रिश्ते बनते हैं नए रिश्ते के बनने के साथ साथ बातचीत होती है मिलना होता है. कई बार प्यार के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाते हैं जो हमने कभी उम्मीद भी नहीं किया होगा. ऐसे ही एक किस्सा मणिपुर से आया है जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को सूटकेस में छुपाकर हॉस्टल से बाहर ले जा रहा था परंतु वह पकड़ा गया.

ट्विटर एक पर एक पोस्ट आई है जिसमें लिखा गया है की“भाई किसी लड़के ने मणिपाल में अपने हॉस्टल की बिल्डिंग से अपनी गर्लफ्रेंड को चुपके से बाहर निकालने की कोशिश की और पकड़ा गया और पूरी कहानी खूबसूरत है". ट्विटर के पोस्ट के साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सूटकेस खुल रहा है और उसमें से एक लड़की निकलती है.

बताया जा रहा है कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस के अंदर छिपाकर आधी रात को हॉस्टल से बाहर चुपके से निकाल रहा था. लेकिन लड़के की चालाकी गेट पर बैठे गार्ड के सामने नहीं चली. शक के आधार पर जब लड़के के बैग की चेकिंग की गई, तो अचानक उसमें से एक लड़की निकल आई. बताया जा रहा है लड़की डांसर है शायद इसलिए सूटकेस में फिट हो गई. जिसके बाद लड़का और लड़की दोनों को हॉस्टल से सस्पेंड कर दिया गया है साथ ही कहा जा रहा है कि दोनों अपने अपने घर चले गए हैं.

हालांकि, इस वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे कर्नाटक के मणिपाल कॉलेज का बताया है, तो कुछ का कहना है कि ये वीडियो काफी पुराना है. ये 2019 का वीडियो है, जो फिर से वायरल हो रहा है. हालांकि, कुछ यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि ये वीडियो कर्नाटक के मणिपाल कॉलेज का नहीं, बल्कि यूपीईएस देहरादून का है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें