बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया रेप ,मां ने कहा पहले भी दरिंदे ने की थी छोटी बेटी के साथ कोशिश
भिलाई. 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की शर्मनाक घटना मिनी इंडिया में सामने आई है। नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले पड़ोसी मुंहबोला फूफा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिस वक्त यह घटना हुई बच्ची घर में अकेली थी।
आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाया। वह घर में आया और उसे उठाकर झाडिय़ों के पास ले गया। लड़की को डरा धमका कर उसके साथ हैवानियत की। बाद में पीडि़त ने अपने परिजनों के साथ जाकर पुलिस में शिकायत की।
पुलिस ने आरोपी मुंह बोले फूफा शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 506, 376, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।जामुल टीआई गौरव तिवारी ने बताया कि घटना 26 जनवरी दोपहर 2 बजे की है।
15 वर्षीय पीडि़ता अपनी मां के साथ थाना में शिकायत की। उसकी मां एक एनजीओ कार्यालय में झंडा फहराने गई थी। वह घर पर अकेली थी। मोहल्ले में रहने वाला आरोपी शाहरुख खान (22 वर्ष) उसके घर पहुंचा। पूछा कि घर में कौन है। बच्ची ने बताया की कोई नहीं है।
इसके बाद आरोपी उसका जबरदस्ती हाथ पकड़ कर खेत में ले जाने लगा। विरोध किया तो उसका मुंह दबाया और उठाकर अटल अवास की झाडिय़ों में ले गया। वहां उसके साथ दरिंदगी की।पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने पीडि़ता को बहुत ज्यादा डरा-धमका दिया था।
उसने कहा था कि इस घटना की जानकारी पुलिस में देगी तो पूरे परिवार को जान से हाथ धोना पड़ेगा। वह इतनी सहमी हुई थी कि मां को सिर्फ यही बताया कि शाहरुख फूफा ने गंदा काम किया है। इसके बाद वह कुछ नहीं बोल पा रही थी।
उसकी छोटी बहन ने जिद कर उससे पूरा घटनाक्रम उगलवा लिया। तब उसकी मां उसे अस्पताल ले गई। इसके बाद थाना पहुंची। मामले की शिकायत की।पीडि़ता की मां ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी छोटी बेटी के साथ भी आरोपी ने एक बार बलात्कार का प्रयास किया था।
24 जनवरी को वह अपने सहेलियों के साथ खेल रही थी। उसे पकड़कर उसके साथ भी दरिंदें ने मुंह काला करने की कोशिश की। बच्ची घर पर बताई, लेकिन उसकी मां ने बातचीत कर मामले में सुलह कर लिया था। मां ने पुलिस के सामने इस बात का पछतावा जताया और कहा कि काश उसी वक्त पुलिस में शिकायत की होती थी तो बेटी की इज्जत तार-तार होने से बच जाती।