बसना : खेत जुताई का ट्रेक्टर का पैसा मांगने गये व्यक्ति से क... - CG Sandesh

बसना : खेत जुताई का ट्रेक्टर का पैसा मांगने गये व्यक्ति से की मारपीट, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम कपसाखुंटा मे खेत जुताई का ट्रेक्टर का पैसा मांगने पर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

किशन साव ने पुलिस को बताया कि 04 फरवरी को रात्रि 08.00 बजे उसके पिताजी अमर सिंग साव गांव के जसवंत साव के पास खेत जुताई का ट्रेक्टर का पैसा मांगने के लिए गया था जो अभी दो हजार रूपये ले जाओ बाकि बाद में दूंगा बोला तो उसके पिताजी बोले कि खेत जुताई का 8700 रूपये होता है पूरा दो कहने पर उसके पास पैसा नहीं है नहीं दूंगा क्या कर लोगे कहकर आवेश में आकर गाली गलौच करने लगा जिसे मना करने पर मां बहन की अश्लील गलौच करने लगा । गाली गलौच सुनकर वह बीच बचाव करने गया तो उसे जसवंत साव एवं उसके पिता जी सहदेव साव ने तू साला कौन होता है बीच में आने वाला कहकर उसके गला को पकड लिए और तुझे जान सहित खत्म कर दुंगा बोलकर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा सहदेव साव उसके बांए गाल को दांत से काट दिया जिससे उसे बांए गाल में चोंट आई है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें