सरायपाली : शासकीय स्कूल में लैपटाप सहित अन्य सामानों की चोरी, मामला दर्ज.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम किसड़ी में शासकीय स्कूल में लैपटाप सहित अन्य सामानों की चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.
किशोर कुमार रथ ने पुलिस को बताया कि शा0उ0मा0वि0 किसड़ी में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है. 03 फरवरी को समस्त स्टाप के वेक्सीनेशन हेतु प्रात: 11:00 से 4:00 तक विद्यालय में उपस्थित थे उसके बाद स्कूल में प्रति दिन की भांति ताला लगाकर सभी स्टाफ अपने अपने घर चले गये कि 04 फरवरी को सुबह लगभग 10:00 बजे पुस्तम कुमार साहू (स0शि0 विज्ञान) उसके मोबाईल नम्बर पर फोन करके बताये कि स्कूल के अंदर के चेनल गेट में ताला लगा हुआ है किंतु नीचे की तरफ चेनल गेट को फैलाकर कोई अंदर गया हुआ होगा देखने से अंदर कमरो में ताले टूटे हुए एवं सामान बिखरा हुआ दिख रहा है बताने पर वह तुरंत स्कूल पहुंचा और समस्त स्टाफ की उपस्थिति में ताला खुलवाकर स्कूल के अंदर जाकर देखे तो कमरे के अंदर एक लैपटाप कीमत लगभग 8000रू. 02 सी0पी0यू0 कीमत लगभग 5000रू. ,04 प्रोजेक्टर कीमत लगभग 20,000 रू., (प्रति कीमत लगभग 5000रू.) 01 मानीटर कीमत लगभग 2500रू. , 01 एक वाईफाई स्टैण्ड लगभग 500रू. ,एक एम्लीफायर लगभग 1000रू. , एक केसीयो कीमत लगभग 1000रू., 2 साउण्ड बाक्स कीमत लगभग 1000 रू. नहीं था जुमला कीमत 39000 रू. को चोरी करके जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था एवं स्कूल के कमरों के आलमारी को एवं टेबल के दराज को भी अज्ञात चोर तोड़ फोड़ किया था उसे संदेह है कि उपरोक्त चोरी हुई सामान को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.