तुमगाँव : पुराने झगडे की बात को लेकर महिला को डंडे से पीटा, मामला दर्ज.
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम अमावश में पुराने झगडे की बात को लेकर महिला को डंडे से पिटाई कर दी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रियंका यादव ने पुलिस को बतायी कि 04 फरवरी को वह, उसकी मां संतोषी यादव, बहन सरला यादव घर पर थे कि करीबन शाम 04.00 बजे गांव का योगेन्द्र जेण्ड्रे डण्डा लेकर घर अंदर घुसकर पुराने झगडे की बात को लेकर मां बहन की अश्लील गाली देकर उसकी मां को डण्डा से मारपीट करने लगा और उसकी मां के बाल को पकडकर गली में ले गया और वहां भी डण्डे से उसकी मां को मारा। वह और उसकी बहन सरला उसकी मां को योगेन्द्र से बीच बचाव करने लगे तब योगेन्द्र उसकी मां संतोषी के सिर में पत्थर से मारा, जिससे खून बहने लगा फिर योगेन्द्र उन लोगों को व आसपास के लोगों को रिपोर्ट करने व गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। घटना को गांव के लखन ढीढी, सुरेश खुंटे, बिशे यादव देखे व सुने हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.