महासमुंद : ज़िला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ वी द पीपल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘रोको अउ टोको अभियान’का शुभारंभ 7 को
कलेक्टर क्षीरसागर करेंगे शुभारंभ
कोरोना संक्रमण की रोकथाम, नियंत्रण बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सोमवार 7 फ़रवरी को कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर रोको अउ टोको अभियान’का कलेक्टोरेट परिसर से शुभारंभ करेंगे। अभियान का शुभारंभ दोपहर 2 बजे होगा। पहले मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एस.आलोक वालेंटियर की बैठक लेंगे और रोको टोको का टी-शर्ट का वितरण करेंगे।
जिला प्रशासन के सहयोग से ’’वी द पीपल‘‘ के स्वयंसेवको के माध्यम से रोको अऊ टोको महाअभियान शुरू होगा। रोको अउ टोको टीम के द्वारा लगातार जिले के विभिन्न चौक चौराहों, सब्जी मंडी एवं विभिन्न भीड़ वाले जगहों में जाकर लोगों को कोविड नियमों के पालन हेतु जागरुक किया जाएगा। इस अभियान में शामिल सभी स्वयं सेवी बच्चों को रोको-टोको अभियान हेतु एवं लगातार इस अभियान को आगे बढाने हेतु प्रेरित कर उत्साहवर्धन भी किया जाएगा।
कोविड-19 के तीसरी लहर के बढ़ते प्रकोप एवं संक्रमण की तेज़ गति को देखते हुए वी द पीपल के वालेंटियर के सहयोग से ज़िले की भीड़-भाड़ वाली जगहों में राहगीरों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने, कोविड-19 टीकाकरण करवाने, जागरूकता किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत वालेंटियर्स के द्वारा मेघा फोन के माध्यम से लोगों को मास्क लगाने, समाजिक दूरी का पालन करने, कोविड-19 टीकाकरण करवाने के लिये प्रेरित किया जाएगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें