बसना : ट्रेक्टर चालक की लापरवाही ने ली 13 वर्षीय बालक की जान.
बसना थाना अंतर्गत ट्रेक्टर चालक की लापरवाही ने एक 13 वर्षीय बालक की जान ले ली, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
पांडु डडसेना ने पुलिस को बताया कि 5 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम चिमरकेल ट्रेक्टर क्रं0 CG 09 JE 1808 में गया था. जहाँ से वापस आते समय शाम करीब 04.00 बजे ट्रेक्टर के कैबीन में बैठे उसके पुत्र टिकेश्वर डडसेना उम्र 13 वर्ष की ग्राम पीपलीपाली के तालाब के पास ट्रेक्टर के पलटने से उसकी मौत हो गई.
बताया गया कि ट्रेक्टर के चालक द्वारा ट्रेक्टर को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक अनियंत्रित कर पलटी कर दिया जिससे ट्रेक्टर के कैबिन में बैठे टिकेश्वर डडसेना ट्रेक्टर के मुंडी के निचे दब गया और उसके सिर व बदन में गंभीर चोंट आने से इलाज हेतु सीएचसी बसना लाया गया, जहाँ डाक्टर टिकेश्वर को मृत घोषित किया गया.
मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध धारा 304 ए आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.