महासमुंद : ट्रक चालक की लापरवाही, बिना संकेतक के रोड पर खड़ी ... - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रक चालक की लापरवाही, बिना संकेतक के रोड पर खड़ी करने से दो बाइक सवारों की टकराने से मौत.

महासमुंद जिले में एक बार फिर ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है, जिले में कई जगह बिना संकेतक के रोड पर ट्रक खड़ी कर देने से आये दिन दुर्घटना बढ़ रही है, वहीं 4 और 5 फरवरी की शाम को ऐसे ही रोड किनारे खड़ी ट्रक से दो बाइक सवार के टकरा जाने से उनकी मौत हो गई. जिसपर दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है.

आरोपी ट्रक क्र. MP-18-H-4463 का चालक है जिसके लापरवाही से लगातार दो दिन में दो मौत हो गई. आरोपी चालक अपने ट्रक को एन एच 353 रोड,  झालखम्हरीया राईस मील के पास बिना एन्डीकेटर एवं संकेतक के बिगडी हालत में उपेक्षा पूर्ण ढंग से मानव जीवन को संकट्टापन्न मे डालते हुये अवागमन मे बाधा उत्पन्न करते हुए खड़ी कर रखा था. 

जिसमे 4 फरवरी रात करीब 8 बजे मृतक सैन पाल साहू पिता साखाराम साहू उम्र 62 वर्ष अपने स्कूटी क्र.CG-06-GU-8775 से घर जाते समय ट्रक से टकरा गया और उसकी मौत हो गई.

इसी तरह 5 फरवरी को सुबह करीब 5:30 बजे मृतक श्याम जगत पिता बेनु जगत उम्र 32 वर्ष साकिन गांधी नगर काली बाडी रायपुर अपने मोटर सायकल क्र0 CG 04 MB 1486 से पिछे अपनी महिला मित्र पदमनी ताण्डी को बिठा कर सगाई मे सामिल होने टिटलागढ उडिसा जा रहा था जहाँ ट्रक से टकराकर उसकी मौत हो गई.

मामले में ट्रक चालक के खिलाफ दो मामलों में 283-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें