बसना: गलत कार्य करने की नियत से खींचने लगा साड़ी, मना करने पर दबाया गला
बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव से महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
महिला ने पुलिस को बताया की 5 फरवरी को महिला खेत में थी उसी वक्त आरोपी सुसेन भोई पीछे से आया और गलत कार्य करने की नियत से महिला को पकड़ लिया और मना करने पर महिला की साडी को खींचने लगा जिससे महिला जमीन पर गिर गयी तब आरोपी ने दोनों हाथों से महिला के गला को दबा दिया. महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी.आव़ाज सुनकर उसकी बेटी और उसकी सौत वहां पहुंचे और छुड़वाया. आरोपी अपने खेत की ओर भागने लगा और घटना की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपी सुसेन भोई के खिलाफ भादवि की धारा 354(ख), 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें