सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात को दोनों युवक ड्यूटी से घर लौट रहे थे इसी दौरान सामने से आ रही यात्री बस से उनकी भिडंत हो गयी जिससे दोनों युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद रविवार को उनके परिजनों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर 3 घंटे तक कोरबा-कटघोरा मार्ग जाम कर दिया. बाद में जब बस मालिक ने दोनों मृतक के परिवार को 10-10 हजार रुपए मुआवजा दिया. साथ ही प्रशासन ने जब 25-25 हजार रुपए मुआवजा दोनों के परिवारों को दिया. इसके बाद परिजनों ने चक्काजाम खत्म किया है. सभी वापस अपने घर लौट गए.
मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक कटघोरा के छुरी निवासी सोम श्रीवास्तव (19) और शैलेंद्र मरकाम (29) हैं. दोनों कोरबा के गैस एजेंसी में काम करते थे. दोनों अपनी बाइक से काम करके वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान वे रात के करीब 10 बजे गोपालपुर के पास पहुंचे थे. इतने में सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. यात्री बस कोरिया जिले के चिरमिरी से कोरबा जा रही थी.