बसना : आक्रोशित लोगों ने बिरयानी सेंटर और लूथरा लाईट डेकोरेश... - CG Sandesh

बसना : आक्रोशित लोगों ने बिरयानी सेंटर और लूथरा लाईट डेकोरेशन में की तोड़फोड़, दो मामलों में 4 के ख़िलाफ मामला दर्ज.

बसना नगर में कल हिन्दू संगठन का आक्रोश प्रदर्शन देखने को मिला, आक्रोशित कुछ लोगों ने दुकानों ठेलों में तोड़फोड़, गाली गलौच और मारपीट की जिसपर दो अलग-अलग मामलों में 4 लोगों पर अपराध दर्ज किया गया है.

घटना बीती शाम करीब 6 बजे की है जब बाजार पड़ाव में स्थित दो दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की गई. अब्दुल सत्तार ऊर्फ रिंकु ने पुलिस को बताया कि आरोपी रीतेश साहु पिता अशोक साहु, खेमराज, सुरज दास एवं अन्य उसके बिरयानी दूकान एकराय होकर अंदर घुसकर बिरयानी एवं फास्ट फुड को फेंककर अश्लील गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए.

वहीं असरफ खान पिता आरीफ खान उम्र 18 साल ने पुलिस को बताया कि रीतेश साहु पिता अशोक साहु, खेमराज, सुरज दास एवं उसके ईलेक्ट्रानीक दुकान में घुसकर अश्लील गाली गलौज करते हुये तोड़फोड़ किए एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए.

मामले ने दोनों मामलों  पुलिस ने आरोपी रीतेश साहु, खेमराज, सुरज दास एवं अन्य पर भादवि अपराध धारा 294, 323, 451, 506, 427, 147 कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें