पटेवा : होटल में दो पक्षों में मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज.  - CG Sandesh

पटेवा : होटल में दो पक्षों में मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज.

पटेवा थाना अंतर्गत शुभ होटल बस स्टैण्ड में दो पक्षों में मारपीट काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.

महेन्द्र सिंह साहू ने पुलिस को बताया कि 06 फरवरी को अपने दोस्त निशांत वर्मा, लक्ष्मण सिंह साहू बार नवापारा घूमने के लिये गये थे वापसी में शाम करीबन 7-10 बजे बस स्टैण्ड पटेवा में शुभ होटल में नास्ता करने के लिये गये थे। होटल में बैठ कर नास्ता कर रहे थे, कि उसी दौरान टेबल में जुठा प्लेट था उसे हटाने के लिये वह एक व्यक्ति को होटल में काम करने वाला समझकर टेबल में रखे जुठा प्लेट को हटाने के लिये बोला तो वह व्यक्ति बोला कि वह यहां का वर्कर नही हू । उसे कैसे प्लेट उठाने बोल रहे हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर उसे हाथ थप्पड से मार दिया। उसका साथी निशांत वर्मा बीच बचाव करने आये तो उन्हे भी हाथ मुक्का से मारपीट कर दिया। मारपीट से बाये आंख के उपर में, नाक में चोट आया तथा उसके गाल में दर्द है। दोस्त निशांत वर्मा के दाहिना हाथ के अंगुली में तथा बाये गाल कान में दर्द है। मारपीट करने वाले व्यक्ति का नाम पता जानकारी लिया तो उसका नाम तिलक राम पटेल निवासी तेन्दुवाही का पता चला, तिलक राम पटेल द्वारा बोला कि तुम यहां से निकलो मैं तुम लोगो को देख लूंगा करके धमकी दिया। जिससे उन लोगो को जान का खतरा प्रतीत होता है। घटना को उसके दोस्त निशांत वर्मा एवं लक्ष्मण सिंह साहू एवं शुभ होटल वाले देखे सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि तिलक राम पटेल ने पुलिस को बताया कि 06 फरवरी के शाम करीबन 07-10 बजे प्रतिदिन की तरह शुभ होटल में जितेन्द्र साहू के पास दुध छोडने आया था शुभा होटल में नास्ता करने के बाद वह हाथ धो रहा था। उसी समय एक लडका वह भी होटल में नास्ता करने आया था उसे बोला कि प्लेट उठाओ तो वह उस लडके को बोला कि मैं यहां का वर्कर नही हू दुघ छोडने आया हू होटल में काम करने वालो को बोला, तो वह लडका पुन: ये सियाने तेरे को बार बार बोल रहा हू कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली दी एवं हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। जिससे उसके बाये तरफ नीचे होठ में चोट आया है। घटना को शुभ होटल वाले जितेन्द्र साहू एवं होटल में काम करने वाले उसके वर्कर लोग देखे सुने है। मारपीट करने वाले लडके का नाम पता जानकारी लिया तो लडके का नाम महेन्द्र सिंह साहू निवासी संतोषी नगर रायपुर का रहने वाला पता चला। महेन्द्र सिंह साहू नशे के हालत में उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें