बसना: अलेख निरंजन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसन्त पंचमी महोत्सव
अलेख निरंजन आश्रम बसना में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही
हर्षोल्लास के साथ बसन्त पंचमी महोत्सव मनाया गया. आश्रम के संचालक पूज्य बाबा
निरंजन दास जी ने बताया कि बंसन्त पंचमी कार्यक्रम विगत 40 वर्षों से बसना आश्रम
में चलते आ रहा है. वर्ष में दो कार्यक्रम होते है नवाखाई मिलन और बंसन्त पंचमी.
बसना आश्रम के अधीन सात और आश्रम आते हैं वहाँ भी बंसन्त पंचमी मनाया जाता है आज बंसन्त पंचमी के दिन पूज्य बाबा निरंजन दास जी ने आश्रम समिति का भी घोषणा किया जिसके प्रथम अध्यक्ष अपने शिष्य रमेश दास को बनाया, रमेश दास जी वर्तमान में सत्य सनातन अलेख महिमा धर्म के प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख भी हैं और अलेख धर्मवाली समस्त साधु,संत भक्त व्रन्द सभी के साथ उनका बहुत पुराना संबंध है. समिति अध्यक्ष रमेश दास को बनाये जाने पर समस्त अलेख महिमा धर्म के समस्त साधु संत छत्तीसगढ़ /उड़ीसा महिमा गादी के भी प्रमुख बाबा ओ ने प्रसन्ता व्यप्त किया.