गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आदेश , 2800 और सब इंस्पेक्टर के ... - CG Sandesh

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आदेश , 2800 और सब इंस्पेक्टर के 975 पदों पर जल्द की जाएगी भर्ती

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही पटनायक कमेटी अंतर्गत आदिवासियों की रिहाई, चिटफंड कंपनियो के खिलाफ कार्रवाई, राजनीतिक व्यक्तियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की वापसी की समीक्षा कर अफसरों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में अफसरों ने गृहमंत्री को जानकारी दी कि चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई कर अब तक 17 हजार 385 निवेशकों को लगभग 11 करोड़ 21 लाख रूपए लौटाई गई है।

बैठक में ये बात भी सामने आई कि नक्सली घटनाओं में 40 फीसदी की कमी आई है। पिछले तीन साल में करीब 1 हजार 199 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसके अलावा गृहमंत्री ने नक्सल क्षेत्रों में जरुरत के मुताबिक नए कैम्प स्थापित करने के भी निर्देश दिए। बस्तर रेंज के स्थानीय युवाओं के भर्ती के लिए बस्तर फाइटर अंतर्गत 2800 पद, सब इंस्पेक्टर के 975 पद और महिला नगर सैनिकों के खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें