बसना : ईलाज के लिये पैसा लेकर नहीं आये हो कहकर तीन लोगो ने क... - CG Sandesh

बसना : ईलाज के लिये पैसा लेकर नहीं आये हो कहकर तीन लोगो ने की मारपीट, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बेल्डीहपठार में ईलाज के लिये पैसा लेकर नहीं आये हो कहकर तीन लोगो ने की मारपीट जिसकी शिकायत पुलिस में की है.

सालीकराम बारीक ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसके पिताजी का स्वास्थ खराब होने से उसके सौतेले भाई हीरालाल बारीक एवं जगदीश बारीक के साथ पिताजी का ईलाज कराने के लिए सरायपाली भारती अस्पताल ले गये थे. जहां ईलाज के बाद 06 फरवरी को पिताजी को डिस्चार्ज करने के लिए बोले जिसका ईलाज का खर्चा वे तीनो भाई मिलकर कर रहे थे । उसके सौतेले भाई जगदीश के साथ पैसा लाने के लिए गांव बेल्डीहपठार आये थे पैसा व्यवस्था कर सरायपाली जा रहे थे कि उसका सौतेला भाई हीरालाल बारीक उसके पिताजी का ईलाज कराकर डिस्चार्ज कर वापस गांव ला रहे थे जिसके पिछे पिछे वे लोग भी वापस गांव आ गये । रात्रि करीब 11.00 बजे हीरालाल, जगदीश बारीक एवं धनेश्वर रात्रे उसे अश्लील गाली गलौच करते हुए तू पैसा लेकर नहीं आया कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे तथा बांस के डंडा से मारपीट किये हैं मारपीट करते देख उसका बेटा लक्मीधर बारीक ,राकेश बारीक छुडाने आया तो उनको भी मारपीट किये हैं तथा जान से मार देने की धमकी दिये हैं । मारपीट करने से उसे सिर में, दोनो जांघ में, दोनो हांथ में तथा कान के पास चोंट लगा है तथा लक्मीसेधर बारीक को गला में तथा दाहिने हांथ में, बांए कान के पास चोंट लगा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें