महासमुंद : लोगो को अवैध शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
महासमुंद पुलिस को 07 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम खरोरा संतोष पान ठेला के पास अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ घटना स्थल संतोष पान ठेला ग्राम खरोरा के पास गये जहां पर आरोपी लीलाधर चंद्राकर द्वारा लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर लीलाधर चंद्राकर पिता सुकलाल चंद्राकर उम्र 30 साल साकिन खरोरा थाना जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया.
आरोपी लीलाधर चंद्राकर के पेश करने पर एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें