बसना : ट्रक ने मारी ठोकर, सिर में गंभीर चोट लगने से व्यक्ति की मौत.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम पौसरा एन एच 53 पुल के पास अज्ञात ट्रक ने मारी ठोकर, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 07 फरवरी के 11:00 बजें रात को अज्ञात आरोपी वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर घटनास्थल पर ट्रक क्र. CG-08-AF-1588 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर पलटा दिया.
जिससे ड्राईवर एवं कंडेकटर सीट से बाहर निकले और उसी समय ड्राईवर शैलेन्द्र साहु पिता बाबूलाल साहु उम्र 40 साल साकीन-सुरगी राजनांदगांव अपने गाड़ी मालिक को गाड़ी पलट जाने की सूचना मोबाईल से देते समय अज्ञात ट्रक चालक द्वारा ठोकर मार दिया जिससे सिर में गंभीर चोंटे आने से मौत हो गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.