महासमुन्द : दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने घर में लगाई फांसी.
महासमुन्द क्षेत्र के ग्राम बेलसोंडा में एक महिला ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर घर कमरा में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतिका पुष्पा देवांगन की मर्ग जांच किया मर्ग जांच पर मृतिका के परिजन ने बताया कि मृतिका के पति, सास, ससूर, देवर द्वारा दहेज की बात को लेकर काफी प्रताडित करने से मृतिका पुष्पा देवांगन 01 अक्टूबर 2021 को अपने घर कमरा में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है, कि सम्पूर्ण मर्ग जांच पर मृतिका के पति - शुभम देवांगन, ससुर, देवर, सास ग्राम बेलसोंडा थाना जिला महासमुन्द (छ0ग0) के द्वारा काफी प्रताडित करने से आत्म हत्या की है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 306,34 भादवि0 का घटित् होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द किया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें