छत्तीसगढ़: नकली पुलिस बनकर 2 युवकों ने महिला से की ठगी
छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में नकली पुलिस बनकर 2 युवकों ने महिला से ठगी की. महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने उन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार रायपुर वार्ड 34 काली माता पंडरी निवासी सावित्री शर्मा अपने बेटे जयकुमार शर्मा के घर पदुमनगर भिलाई-3 आई थी.
6 फरवरी को मंदिर से वापस लौटते वक्त 2 बाइक सवार युवकों ने खुद को पुलिस बताकर महिला को झांसा दिया. उन युवकों ने खुद को पुलिस बताकर सावित्री शर्मा से कहा कि 2 दिन तक सोने की जेवारत नहीं पहनना है. जिसके बाद महिला ने दोनों हांथ के कंगन और गले की चैन उतारकर दे दी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें