महासमुंद :कलेक्टर ने एनजीटी टास्क फोर्स समिति की बैठक ली - CG Sandesh

महासमुंद :कलेक्टर ने एनजीटी टास्क फोर्स समिति की बैठक ली

कलेक्टर निलेशकुमार की अध्यक्षता में जिला राष्ट्रीय हरित अधिकरण एनजीटी टास्क फोर्स समिति की बैठक आज 08 फरवरी को दोपहर 01ः00 बजे जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर ओ.पी. कोसरिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 

कलेक्टर ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के नियम 12 के अनुसार 18 पैरामीटर इंडिकेटर, जिले में स्वीकृत एसएलआरएम एवं कम्पोस्ट शेड, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन एवं प्लास्टिक उपयोग, प्लास्टिक जलाने वालों पर दर्ज प्रकरण वसूली की राशि, समय पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संबंधित एनजीटी प्रतिवेदन के बारे में विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें