विभिन्न मांगों को लेकर "युवा संकल्प संघ खल्लारी" नें विधायक ... - CG Sandesh

विभिन्न मांगों को लेकर "युवा संकल्प संघ खल्लारी" नें विधायक को सौपा ज्ञापन

"युवा संकल्प संघ एवं ग्रामवासियों" नें विभिन्न मांगों को लेकर द्वारिकाधीश यादव, विधायक विधानसभा खल्लारी एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ को ज्ञापन दिया गया जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगे थीं-

01. मेला मैदान पर स्थित बहुउद्देश्यीय चौराहे का छत निर्माण व अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराये जाने हेतु।

02. मेला मैदान में पर्याप्त रौशनी व समतलीकरण हेतु,विदित हो कि "इस कार्य को पूर्ण कराने की घोषणा आपके द्वारा पूर्व में ही समस्त ग्रामवासियों के समक्ष आम सभा को सम्बोधित करतें हुए घोषणा की गईं थीं।"

03. युवाओं के सर्वागीण विकास हेतु खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिये।

विधायक नें कहा की "युवा संकल्प संघ एवं ग्रामवासियों" की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करनें का आश्वासन दिया हैं. जिससे युवाओं मे हर्ष व्याप्त हैं. ज्ञापन सौंपते हुए महिसागर, गिरधर, कुबेर यदु, जगन्नाथ यादव, किशन बरिहा, धनंजय, हर्ष निषाद, राहुल ,माहित पांडेय,रूपेंद्र,जित, टिकेश्वर, हरीश,बुधेश्वर, कामदेव इत्यादि उपस्थित थें.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें