महासमुंद: कोरोना वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसलिए हमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए - कलेक्टर
महासमुंद: जिले में वैक्सीनेशन एवं अन्य सामाजिक व्यवहार परिवर्तन को लेकर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिला पंचायत में आयोजित वालंटियर मीट में कहा कि कोविड संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक उपस्थित थे। कोरोना वायरस अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। हम सभी को कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करना है। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाना है, हाथों को बार-बार साबुन से धोना चाहिए। सैनिटाइजर के नियमित इस्तेमाल के साथ ही घर से बाहर निकलने पर शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दोनों डोज लगने के बाद ही आपका कोविड टीकाकरण पूर्ण माना जाएगा। बुस्टर डोज यानि कोविड वैक्सीन की तीसरी डोज के लिए जब आपकी बारी आए तो इसे भी लगवाएं। स्वयं जागरूक रहें, सुरक्षित रहें, कोविड अनुरूप व्यवहारों का कड़ाई से पालन करें, वैक्सीन लगवाएं और लोगों को जागरूक करें।
आगामी समय में छत्तीसगढ़ वी द पीपल फाउंडेशन द्वारा जिले में रोको अऊ टोको अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित वॉलंटियर के सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ वी द पीपल फाउंडेशन की ज़िला समन्वक मनप्रीत बग्गा यूनिसेफ इंडिया से राहिल सूबेदार, नेहा सिंह और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें