news-details

कांकेर में दर्दनाक हादसा ,ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर ...बच्ची का पैर कटकर हुआ अलग

 जिले में मंगलवार की शाम धान से भरे एक ट्रक ने बाइक को जोर की टक्कर मारी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 साल की मासूम का पैर भी शरीर से अलग हो गया है। हादसे में एक युवक और उसका भांजा भी गंभीर रूप से घायल है। जिनका कांकेर के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, चोरियां निवासी रामनाथ सोरी (25) अपनी पत्नी रेशमी शोरी और बेटी जिज्ञासा (02) के साथ अपनी बहन के घर पुसवाड़ा में आयोजित मेला देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। इनके साथ इनका 17 साल का भांजा भी था। इस दौरान कांकेर - सरोना मुख्यमार्ग में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोर की टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी काफी दूर तक फेंका गए।

जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रामनाथ और उनके भांजे को भी गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही रामनाथ की बेटी का एक पैर शरीर से कटकर अलग हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। साथ ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। कांकेर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें