बसना : तू कौन होता हैं गाली देने से मना करने वाला कहकर लोहे ... - CG Sandesh

बसना : तू कौन होता हैं गाली देने से मना करने वाला कहकर लोहे के पाईप से कर दी पिटाई.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पठियापाली में तू कौन होता हैं गाली देने से मना करने वाला कहकर कर दी पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

विद्याधर प्रधान ने पुलिस को बताया कि 08 फरवरी को वह अपना मोटर सायकल बनाने के लिए पप्पु मोटर सायकल के दुकान ग्राम पठियापाली आया था दुकान के सामने बैठा था कि उसी समय ग्राम पठियापाली के 1. राहुल नेताम 2. किशन जगत साकिनान पठियापाली के दोनो दुकान के पास आकर गाली गलौज कर रहे थे जिन्हे वह समझाते हुए मना किया एवं घर जाने के लिए बोला तो उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर तु कौन होता है मना करने वाला कहकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिये राहुल नेताम अपने हाथ में पकडे लोहे के पाईपनुमा वस्तु से मारपीट किया जिसे उसके सिर में चोट लगा एवं हाथ मुक्का से मारपीट करने से शरीर में तथा दाहिने हाथ के अंगुठा में चोट लगा है। मौके पर उपस्थित सुभाष नायक तथा कुछ देर बाद त्रिलोचन भोई पहुंचकर तथा अन्य लोग देखे व छुडाये है जिसे उक्त दोनो उसे जान से मारने की धमकी दिये एवं वहा से भाग गये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा  294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें