महासमुन्द : शराब पीने के लिये पैसा माँगा, नहीं देने पर मारपी... - CG Sandesh

महासमुन्द : शराब पीने के लिये पैसा माँगा, नहीं देने पर मारपीट कर पोस्टर को पहुंचाया नुकसान, मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत यात्री प्रतिक्षालय बस स्टैण्ड में शराब पीने के लिये पैसो की मांग नहीं देने पर मारपीट कर पोस्टर को फाड़कर पहुंचाया नुकसान, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

असलम अहमद ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में वह बस चालक परिचालक कल्याण संघ महासमुन्द का उपाध्यक्ष है, अध्यक्ष के पद पर राजू साहनी है । ईमामूदिन खान भी उसके यूनियन से जूडा है, वह भी बस चलाता है । ईमामूदिन खान का लडका दिन खान और कसुमुदीन खान हमेशा बस स्टैण्ड में चालक परिचालकों को दादा गिरी कर शराब पीने के लिये पैसो की मांग करता है। मना करने पर उसका पिता ईमामूदीन खान उन लोगों से भी झगडा विवाद करता है जिसके संबंध में 08 फरवरी के शाम करीबन 07/30 बजे बस स्टैण्ड स्थित संघ के कार्यालय में ईमामूदीन खान को वे सभी चालक परिचालक गण एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष बैठकर उनके लडकों के बारे में बताकर समझाईस देने के बात कहने पर ईमामूदीन और उसके लडके अनाप शनाप मॉ बहन की गालीयाँ दे रहा था।

अध्यक्ष राजू साहनी मना कर रहा था तब ईमामूदीन और कसुमुदीन दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये हाथा पाई कर मारपीट किये है जिससे राजू साहनी को चोटे आयी है और दिन खान के द्वारा संघ का लगा बेनर पोस्टर को फाड कर नुकसान पहुंचाया है। घटना के समय वह स्वयं तथा सचिव मुरलीधर यादव, भीखम यादव , सूरज कहार , अजय भोई, कादीर खान वगैरह थे, जो बीच बचाव किये है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें