बसना : बहन का विडियो वायरल करने की धमकी देकर मांग रहा पैसे, मामला दर्ज
बसना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को बहन की इज्जत बचाने की धमकी देकर उससे फ़ोन पे पर पैसा मांगकर ब्लैकमेल करने की बात सामने आ रही है. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
जानकारी के अनुसार ग्राम धानापाली के एक व्यक्ति को आरोपी 1 फरवरी से 8 फरवरी तक लगातार मोबाइल से मैसेज कर एक विडियो वायरल होने की धमकी दे रहा है.
प्रार्थी ने बताया कि आरोपी के द्वारा उसे वाटसअप में मैसेज आया की हैलो सर आप अपनी बहन की ईज्जत बचाना चाहते हो तो ये विडीयो वायरल होने से रोक लो, नही तो मेरे मोबाईल नंबर में फोन पे कर दो नही तो विडीयो वायरल हो जायेगा, आपकी बहन कही मुंह दिखाने के काबिल ही होगी. और ऐसा कहकर आरोपी धमकी दिया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक पर अपराध धारा 384, 385, 509 ख, भादवि, 67, क आई. टी. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें