महासमुंद : चखना ठेला में लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्... - CG Sandesh

महासमुंद : चखना ठेला में लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

महासमुंद पुलिस को 08 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बेमचा धनसाय ढीमर के चखना ठेला के पास अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ महासमुन्द के घटना स्थल धनसाय ढीमर के चखना ठेला ग्राम बेमचा के पास गये जहां पर आरोपी राम खेलावन साहू द्वारा लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर राम खेलावन साहू उम्र 48 साल साकिन वार्ड 01 शंकर नगर महासमुन्द का रहने वाला बताया.

आरोपी राम खेलावन साहू के पेश करने पर एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को गवाह के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें