छत्तीसगढ़: 5वीं, 8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर निकली भर्ती
छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, रायपुर के अधीनस्थ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में वाहन चालक, भृत्य, चौकीदार एवं फर्राश के पदों की सीधी भर्ती से पूर्ति हेतु भारतीय नागरिकों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. इन पदों के लिए आवेदन 10 मार्च तक कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता- वहान चालक के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8 वीं पास और भृत्य, चौकीदार एवं फर्राश के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास रखी गयी है. उच्च उपाधि प्राप्त अभ्यर्थी को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी.
आवेदन का प्रारूप डाउनलोड करने तथा रिक्त पदों का विवरण, आयु सीमा आदि की जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन पढ़ें – क्लिक करें.
ऐसे करें आवेदन -
आवेदन पत्र विज्ञापन
के साथ संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किये जा सकेंगे. पूर्णतः: भरे हुए आवेदन पत्र बंद
लिफाफे में जिस पर स्पष्ट रूप से “आवेदित पद यथा वाहन चालक, भृत्य, चौकीदार एवं फर्राश के पदों पर नियुक्ति
हेतु आवेदन पत्र” लिखा हो, रजिस्ट्रार, छ. ग. राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पगारिया काम्प्लेक्स के पीछे, पण्डरी, रायपुर (छ.ग.) के पते पर पंजीकृत डाक स्पीड
पोस्ट के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं. 10 मार्च 2022 की संध्या 05:00 बजे के
उपरांत प्राप्त होने वाले
आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा. आवेदन पत्र के साथ प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न करना आवश्यक होगा साथ ही मूल प्रति भर्ती स्थल पर चेक/सत्यापन करते समय संबंधित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जावेगी.