सरायपाली : तुम्हारा दुसरी महिला से संबंध है कहने पर पत्नी की कर दी पिटाई, मामला दर्ज.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम कोटेनदरहा में तुम्हारा दुसरी महिला से संबंध है कहने पर पत्नी की कर दी पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मथुरा सम्राट ने पुलिस को बतायी कि वह 26 जनवरी 2022 को वह अपने घर पर थी कि करीबन शाम 06.30 बजे उसके द्वारा पति विनोद सम्राट को तुम्हारा दुसरी महिला से संबंध रखे हो कहने पर उसके पति द्वारा उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये वह किसी भी औरत के साथ संबंध रखूं तू कौन होती है बोलने वाली कहकर उसे सीढी से धक्का दिया एवं हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये गला को पकड़कर गला काट कर रख दुंगा तुझे जान से मार दुंगा कहकर धमकी दिया। लडाई झगडा को उसका बडा लडका गौरव सम्राट ने छुड़ाया है एवं छोटा लड़का प्रतीक सम्राट ने भी बीच बचाव किया है। मारपीट करने से उसके दोनों कलाई एवं गले में चोट आया था जिसका वह गांव में ही ईलाज करवाई है। उसे व उसके दोनों बच्चों को उसके पति विनोद सम्राट से जान का खतरा है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.