युवा ही इस देश के भविष्य हैं और उन्हें उचित अवसर पर प्रदान क... - CG Sandesh

युवा ही इस देश के भविष्य हैं और उन्हें उचित अवसर पर प्रदान करवाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है - किसान नेता अशवंत तुषार साहू

महासमुंद विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम अछोली में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल सामग्री का वितरण किया किसान नेता अशवंत तुषार ने खिलाड़ियों को बैट, बॉल,बेडमेन्टल, चिरया रास्सी बलिबाल का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा की यह गांव अत्यंत पिछड़ा है। बावजूद इसके यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस जरूरत है इनकी प्रतिभा को निखारने की। उन्होंने कहा कि हमारा सदैव प्रयास रहा है कि जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद की जाए।

तुषार साहू के द्वारा ग्राम पंचायत अछोली के 1 से लेकर 15 वार्ड के खिलाड़ियों के बीच बैट बॉल बेडमेन्टल चिरया रास्सी बलिबाल का वितरण किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि युवा ही इस देश के भविष्य हैं और उन्हें उचित अवसर पर प्रदान करवाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। मौके पर जगदीश सिंह ठाकुर, सरवन निषाद ,पवन साहू ,नागेश साहू ,पुष्पानंद साहू, राकेश निषाद, निगम निषाद ,मोहन साहू, सीताराम साहू ,ओम प्रकाश साहू,राधे लाल साहू आदि मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें