महासमुंद: सोशल मीडिया में दही बड़े में मक्खी मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिखाई गंभीरता
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ठाकुर ने तीनों सैंपल को जांच के लिए रायपुर कालीबाड़ी स्थित राज्य प्रयोगशाला में भेज दिया है। यदि सैंपल फेल होता है तो संबंधित दुकानदार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि संगत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीलम ठाकुर ने सुंदर चाप सेंटर के संचालक को दुकान में साफ सफाई रखने और ग्राहकों को स्वच्छ और हेल्दी नाश्ता देने की सख्त हिदायत दी है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई भी मौजूद रहे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य एवं पेय पदार्थ बेचने वाले संबंधित दुकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। समय-समय पर उक्त दुकानों से खाद्य एवं पेय पदार्थों का सैंपल भी लिया जाता है। इस वर्ष साल 2022 में जनवरी से अब तक जिले के 55 से अधिक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया है, तो वही संबंधित दुकानों से खाद्य एवं पेय पदार्थों के 22 नमूने भी एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए है।